पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
पलामू मेंं चार लेन सड़क निर्माण से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का और होगा आगमण
आयुक्त ने सपरिवार श्री बंशीधर मंदिर एवं माँ चतुर्भुजी मंदिर केतार में की पूजा-अर्चना
आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी आज सपरिवार श्री बंशीधर नगर मंदिर एवं भवनाथपुर के केतार स्थित माँ चतुर्भुजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही पलामू प्रमंडल सहित संपूर्ण राज्य में अमन-चैन, सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
श्री बंशीधर नगर एवं केतार मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में आयुक्त ने कहा कि मंदिर पौराणिक है। यहां स्थानीय लोग सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं का आगमण होता है। इन मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
श्री बंशीधर नगर में पूजा-अर्चना के बाद श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे ने आयुक्त को श्री बंशीधर जी की तस्वीर प्रदान कर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने आयुक्त को श्री बंशीधर जी का प्राकट्य और नगर राज परिवार की शिवमानी देवी के द्वारा उनकी स्थापना से संबंधित एतिहासिक एवं पौराणिक इतिहास से अवगत कराया। मौके पर आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है। बंशीधर मंदिर का बहुत ही पौराणिक महत्व है, यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और पूजा-अर्चना कर मनवांछित फल की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। मंदिर को विकसित करने हेतू हर-संभव प्रयास किया जायेगा।
श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने आयुक्त को श्री बंशीधर जी की तस्वीर एवं प्रसाद भेंटकर मंदिर में स्वागत किया। मौके पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सहित मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
केतार के माँ चतुर्भुजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आयुक्त ने मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों के कार्यो की सराहना की। साथ ही श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पूजा-अर्चना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केतार देवी मंदिर का पौराणिक मान्यता है। यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ झारखंड, बिहार, उतरप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि स्थानों से श्रद्धालु का आगमन होता है। मंदिर में श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। उनकी सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता का भाव रखने की अपील की, ताकि अधिक-से-अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना हेतु यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आगमन से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार श्रृजन होगा और मंदिर की पहचान भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में चार लेन सड़क का निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कार्य शुरू होने वाला है। फिलहाल सड़क की मरम्मति कार्य चल रहा है। इससे पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को आने में सुविधा होगी और क्षेत्र का भी विकास होगा।
उन्होंने कहा कि पलामू में योगदान देने के बाद से ही उनके मन में श्री बंशीधर मंदिर एवं केतार देवी मंदिर का दर्शन पूजन करने की इच्छा थी। किंतु वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दर्शन पूजन संभव नहीं हो सका था। आज बंशीधर जी एवं केतार की मां भगवती की कृपा से मुझे दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के गाइडलाइन के अनुरूप मंदिर खोला गया है, जहां कोविड गाइडलाइन के अनुरूप पूजा-अर्चना की जा रही है।
इधर, केतार देवी मंदिर में आयुक्त को चतुर्भुजी मंदिर विकास समिति, केतार एवं समाजसेवी पवन सिंह के द्वारा देवी मंदिर का तस्वीर प्रदान कर एवं शॉल- चुंदरी देकर सम्मानित किया गया। मंदिर विकास समिति के रामविचार साहू ने मंदिर के इतिहास एवं भौगोलिक स्थित की बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ,थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि, समाजसेवी पवन सिंह, रामविचार साहू,विक्रमा सिंह,कन्हाई प्रसाद,उमेश दुबे, कुंदन प्रसाद,धीरज कुमार,
प्रवेश ठाकुर, ज्वाला कमलापुरी, गोपाल विश्वकर्मा, अमरनाथ जायसवाल एवं समस्त मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment