पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793

अरंगी पंचायत में बहेरवा गांव के डोमिनी नदी में पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीण जनता आज इस बरसात में कमर भर पानी में उतर कर नदी को पार करने को मजबूर है। वहीं स्थानीय निवासी लियाकत हुसैन ने बताया कि पिछले 2 साल पहले दो आदमी एवं कुछ बैलों की नदी पार करने के दरमियान जाने चली गयी।
अगर किसी व्यक्ति का बरसात के दिनों में तबियत खराब हो जाता है तो पुल नहीं रहने के कारण उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो पाएगा, जिससे उसकी मृत्यु भी हो सकती है। इस समस्या से अवगत कराते हुए अपने स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही, सांसद बीडी राम एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से कई बार पूल बनवाने को लेकर आवेदन दिए, बावजूद पुल का निर्माण नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि वे लोग वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन से आग्रह करते हैं कि इस समस्या से हम सभी ग्रामीण जनता को निजात दिलावें।
Comments
Post a Comment