पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जिला और लातेहार जिला को जोड़ने वाला अवसाने और केचकी के बीच कोयल नदी पर बना पुल ठेकेदार और पदाधिकारी की लपरवाही के कारण पुल तैयार होने के बावजूद भी यहां के आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ठेकेदार पुल तैयार होने के बाद यहां से अपना सारा कार्य व्यवस्था कहीं और ले जाने के कारण यहां का कार्य अधूरा पड़ा है प्रशासन से आग्रह है कि ठेकेदार पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए अधूरे काम को जल्द से जल्द पूरा कराने की कृपा करें नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है दो जिलों के आम जनता को कई वर्षों से अधूरे पुल के कारण कठिनाइयों का काफी सामना करना पड़ रहा है सभी से निवेदन है कि जितना जल्दी हो सके इस पुल के ऊपर आवागमन प्रारंभ किया जाए
निवेदक:- समस्त पलामू एवं लातेहार की आम जनताविज्ञापन
Comments
Post a Comment