पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ताहिर अंसारी रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण का कार्य कराने का मांग
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ताहिर अंसारी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण का कार्य कराने का मांग किया है। इस दौरान मंत्री मिथलेश ठाकुर ने स्वयं मुख्यमंत्री से कहा की भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित झारखंड से सीधे छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण कार्य एनओसी के अभाव में बंद हो गया है। जिसे वन विभाग से शीघ्र एनओसी पीडब्लूडी विभाग को दिया जाए और उक्त पुल निर्माण जल्द से जल्द हो। साथ ही यूपी के अमवार में बन रहे डैम के कारण धुरकी प्रखंड के शुरू,परासपानी,खुटिया, भुम्फोर गांव भी डूब छेत्र में आ रहा है। यहां के लोगों के लिए मुआबजा का भी मांग किये। इस मौके पर नेता ताहिर अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने मुख्यमंत्री को ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा है बालचौरा पुल निर्माण से धुरकी सगमा डंडई प्रखंड वासियों को उम्मीद टीकी हुई है उक्त पुल का निर्माण होना अतिआवश्यक है।
Comments
Post a Comment