Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पुल निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, काम रोका

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
प्रखंड के झोतर गांव स्थित कजरमरा टोला के दानरो नदी में पुल निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। साथ ही उसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। उक्त योजना ग्रामीण विकास विभाग से बनवाया जा रहा है। हंगामा कर रहे ग्रामीण सीताराम चौधरी, लाल बिहारी चौधरी, भिखारी चौधरी, सुरेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, विनोद चौधरी, संतोष चौधरी, दिनेश ठाकुर, संजय राम, अरुण राम, दुलारी चौधरी, सुदामा चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, अखिलेश चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। संवेदक की ओर से पुल के निर्माण में मिट्टी मिला हुआ गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं पुल के दोनों तरफ बने डायवर्सन के बीच में बिना पिच कराए ही ढलाई कराया जा रहा है। उससे पुल बहुत जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकता है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दानरो नदी में पुल निर्माण नहीं होने से हम लोगों को आवागमन सहित बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले कई वर्षों से लगातार मांग करने के बाद पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। संवेदक की ओर से पुल निर्माण के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है। पुल निर्माण की गुणवत्ता में जब तक सुधार नहीं होता है तब तक पुल निर्माण कार्य बंद रहेगा। वहीं ग्रामीणों ने उपायुक्त राजेश कुमार पाठक से पुल निर्माण कार्य में अनियमितता को जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में संवेदक सोनू सिंह ने बताया कि पुल निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार कराया जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से लगाया जा रहा आरोप गलत व निराधार है।

Comments