पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा जारी है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही तख्तियां लेकर BJP विधायक वेल में आ गए। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। स्पीकर उनसे वापस जाने का आग्रह करते रहे लेकिन वे नियोजन नीति पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।
हंगामे के बीच स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने प्रश्नकाल को जारी रखने की कोशिश की। उन्होंने दो-तीन अनुपूरक और बाद में तारांकित सवाल लेने की कोशिश भी की। सवाल की बारी आने पर BJP विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कि निकम्मी सरकार से कोई प्रश्न नहीं करना चाहता हूं क्योंकि ये जवाब नहीं दे सकती है। जबकि अनंत ओझा ने कहा कि जो उत्तर आ रहा है वो जनता को धोखा देने वाला है।
Comments
Post a Comment