पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
राँची 2 नवंबर, 2020: विश्व हिंदू परिषद की ई-बैठक में विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव माननीय चंपत राय जी ने कहा अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के प्रथम चरण के तहत नींव निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। संतो के द्वारा पूर्व के मंदिर प्रारूप में परिवर्तन करते हुए उसके लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई में बढ़ोतरी की गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को 70 एकड़ जमीन मिलने के बाद मंदिर का स्वरूप बड़ा किया जा रहा है। नींव निर्माण के लिए भवन निर्माण विशेषज्ञों एवं विशेष अभियंताओं के द्वारा 1000 वर्ष से भी अधिक आयु वाले मंदिर निर्माण पर प्रस्ताव के निमित्त उसके आवश्यक चिंतन चल रही है। उन्होंने कहा श्री राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण हेतु मकर सक्रांति के पावन दिवस 15 जनवरी से माघ पूर्णिमा 27- 28 फरवरी तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 11 करोड़ हिंदू परिवारों को संपर्क करके भगवान श्रीराम के प्रति उनको समर्पण का भाव जगाए जाएगा। हिंदू समाज के एक भी घर ना छूटे, भगवान श्रीराम के कार्य में सभी हिंदू समाज शामिल हो, ऐसा प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी ने कहा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ों हिंदू समाज के सहयोग से बनेंगे। यह हिंदू समाज के अनमोल धरोहर के रूप में तथा आने वाले पीढ़ी के प्रेरणा पुंज के रूप में हम सबों के बीच में होगा। उन्होंने कहा इसे प्राप्त करने के लिए कई पीढ़ी अपने बलिदान दिए परंतु अब सुखद क्षण आया है, वर्तमान पीढ़ी की भी एक आकांक्षा एवं इच्छा है जिसे जागरण व जनसंपर्क से ही पूर्ण करना है। संपर्क अभियान में समस्त हिंदू समाज सम्मिलित होकर अपनी समरसता व एकता का परिचय देंगे।
बैठक में क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश गर्ग, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल,प्रांत प्रचारक रवि शंकर, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, धीरेंद्र गुप्ता, हिरेंद्र सिन्हा, कमल अग्रवाल, कन्हैयालाल, मनोज चंद्रवंशी, किशुण झा, मिथिलेश्वर मिश्र, मृणालिनी श्रीवास्तव, मुकेश नंदन, नंदन सिंह, प्रशांत खाका, प्रशांत विद्यार्थी, राधा पांडे, रामनरेश सिंह, रामावतार नर्सरिया, रंजन कुमार, सच्चिदानंद लाल, संजय चौरसिया, सुजीत साहू, सुनील गुप्ता, स्वामी कृष्ण चेतन ब्रह्मचारी, युगल किशोर, अमर प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, शारदा गुप्ता, सिद्धनाथ सिंह, संजय सिंह सहित 36 संगठन के प्रमुख उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सहकार्यवाह राकेश लाल ने किया।
भवदीय
डॉ०वीरेंद्र साहू
प्रांत मंत्री, विश्व हिंदू परिषद झारखंड।
Comments
Post a Comment