पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदीलिया कला में सावन पूर्णिमा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामदास साहू और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुलवंती देवी ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया।पूजा कमेटी के लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र व फुल माला देकर सम्मानित किया।श्री साहू ने कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को कलश कलश देकर रवाना किया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि भगवान शिव नाम से ही इंसान के समस्त पाप कट जाते हैं।हर शिवभक्त हर-हर महादेव का जयकारा बोलता है। इस जयकारे से मन,बुद्धि,विचार, कर्म,वाणी के सारे दोष नष्ट हो जाते हैं। शि का अर्थ है,पापों का नाश करने वाला,जबकि 'व' का अर्थ देने वाला यानी दाता।विज्ञापन
भगवान शिव को 108 नामों से भी पूजा जाता है
भगवान शिव को अर्द्धनारीश्वर भी कहा गया है।इस सृष्टि के आधार और रचयिता यानी स्त्री-पुरुष शिव और शक्ति के ही स्वरूप हैं।शिव-स्वरूप बताता है कि उन्हीं में ही सारी सृष्टि समाई हुई है।भगवान शिव की जटाएं अंतरिक्ष का प्रतीक हैं।चंद्रमा मन का प्रतीक है।भोले बाबा का मन चांद की तरह निर्मल,उज्ज्वल है।शिव के तीन नेत्र हैं।इसीलिए उन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं।उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों को अस्वस्थ करते हुए कहा है कि मंदिर में जो अधूरे कार्य है उसे पूरा किया जाएगा।आप सभी एक बैठक करें जिसमें मुझे आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि भगवान मुझे इस लायक बनाया है तो हम अपनी कमाई से मंदिर मस्जिद आदि धर्म स्थलों पर हर संभव सहयोग करते हैं। आप सभी मुझे जब भी जरुरत समझें मुझे याद करें हम हर वक्त आपके लिए तत्पर हैं।मौके पर कार्यक्रम का संबोधन बागेश्वर पांडे सीताराम दुबे प्रसिद्ध नारायण तिवारी नवल किशोर राय नसीम खलीफा आदि ने भी किया।मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राजेंद्र सिंह नुरु सिंह,केश्वर पासवान,अशोक सिंह बाबू चंदन सिंह,ललन सिंह,कपिल सिंह,सत्येंद्र सिंह,भोला साहू, अलाउद्दीन मियां,मोजिक मियां, शकील अहमद सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
Comments
Post a Comment