पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू मेदिनीनगर स्थित पोखरहा कला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ प्रकृतिक महापर्व करमा पूजा मनाई गई
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू मेदिनीनगर स्थित पोखरहा कला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ प्रकृतिक महापर्व करमा पूजा मनाई गई,पूजा के इस कार्यक्रम में उपस्थित गांव की सभी महिलाएं सहीत पुरुषों ने भी हिस्सा लिया जिसमें कई प्रकार के आदिवासी लोक सांस्कृतिक नृत्य व झूमर प्रस्तुत किए गए,कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश उरांव ने किया! कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा सचिव-उपेंद्र उरांव व संरक्षक सुनील उरांव ने तैयार किया!तो वहींविज्ञापन
झारखण्ड मे आदिवासियों द्वारा मनाया जाने वाला यह प्रकृति महापर्व करमा पूजा का भव्य आयोजन ग्राम पंचायत कौड़िया के चेरो आदिवासियों ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाया बताया जाता है की करमा पर्व की महिमा दो भाईयों करम व धरम से सुरु होता है जिसकी शुरुवात पिछला पख भादो महीना के चतुर्थी को संध्याकालीन मे गांव की माताएँ बहने नदी में कर स्नान आदि कर नया डलिया मे बालू लेते हैं और उसमे जौ जमाने के लिए सभी लोग मिलकर उसकी बुवाई करतीं हैं यहीं से पर्व की शुरुआत होती है जो लगातार नौ दिनों तक चलता है भादो एकादसी को सभी लोग उपवास रहकर करम देवता की पूजा करतें हैं!रात भर मांदर नगाड़ा की धुन और ताल पर नाचते गाते हैं साथ ही सभी स्त्रियां अपने भाई की दीर्घआयु लिए झूमर गीत गा कर पूरी रात झूमर भी खेलतीं हैं यह करमा पर्व भाईयों एवं बहनो को एक दूसरे की सलामतली व पवित्र रिस्ते को दर्शाता है गांव की सभी बहने,भाईयों की सलामती की मिन्नते करतें है तकि पूरे गांव की सुख शांति व सुख संबृद्धि बनी रहें!
Comments
Post a Comment