पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
शेष बचे 5 पंचायतों में भी जल्द होगा शतप्रतिशत टीकाकरण:बीडीओ
कोरोना महामारी से बचाव के लिये जिले में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है.इसी क्रम में मंगलवार को तरहसी के तीन पंचयात पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गये.कोरोना महामारी से बचाव के लिये जिले में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है.इसी क्रम में मंगलवार को तरहसी के गोइंडी,कसमार व मंझौली-2 पंचयात पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गये.यहां गोइंडी के 8 गांवों के कुल 4341 लोगों को टीके का पहला डोज़ लग चुका है.इसी तरह कसमार के 7 गांवों के 18 वर्ष से अधिक कुल 3858 लोगों को भी टीके का पहला खुराक दिया जा चुका है वहीं मंझौली-2 के 7 गांवों के कुल 3837 लोगों को भी टीका दे दिया गया है.बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बताया कि आज कुल 3 पंचायत पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गये इस तरह कुल 8 पंचयातों में शतप्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो गया है.शेष बचे 5 पंचायतों में शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु लगातर प्रयास की जा रहा ह .
उन्होंने बताया कि बचे हुए पंचायतों में टीकाकरण हेतु संबंधित पांचों पंचायत के राशन डीलर के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया है साथ ही सभी डीलर को टीका नहीं लेने वाले लोगों की सूची भी सौंपी गयी है एवं सभी को वैसे लोगों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया है.बीडीओ ने आगामी एक सप्ताह में पूरे प्रखंड में शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जतायी.
Comments
Post a Comment