पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
टीकाकरण कैंप में बच्चे को लगा था खसरा टेटनस का टीका। टीका पड़ने के बाद बच्चा हुआ सुस्त, अंततः बच्चे की हुई मौत। दरअसल मामला पीरटांड प्रखंड के खेता डाबर गांव की है जहां सोमवार को टीकाकरण हेतु एक कैंप का आयोजन किया गया था जहां दर्जनों बच्चों को खसरा एवं टेटनस का टीका दिया गया। इस कैंप में कई बच्चों को टीके से कोई प्रभाव नहीं हुआ परंतु एक मासूम की तबीयत टीका पडने के 3 घंटे के बाद बिगड़ने लगी तथा तेज बुखार आ गई, रात में तो बच्चे को तेज बुखार ने घेर लिया बच्चे की स्वस्थ बिगड़ते देख परिजनों ने बच्चों को लेकर बच्चे को लेकर गिरिडीह ले जा रहे थे परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान पीरटां प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा जिला स्वास्थ्य समिति के बीएलओ कालीचरण मुर्मू सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए आश्वासन दिया कि इस कार्य में जो भी दोषी होंगे उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी हालांकि परिजन बार-बार एएनएम को दोषी मान रहे हैं तथा उसके ऊपर कारवाई की मांग भी कर रहे है।
Comments
Post a Comment