पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने एवं पेट्रोल सब्सिडी योजना को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को एनआइसी के सभागार से वर्चुअल माध्यम से बैठक की.बैठक में उन्होंने सभी एसडीओ,बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को आगामी 25 जनवरी तक टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीनेशन टीम अपने निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंचे यह सुनिश्चित करने की बात कही.उन्होंने कंट्रोल रूम को पल-पल की अपडेट लेने हेतु निर्देशित किया.उन्होंने सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को उनके अधीनस्थ सभी कर्मियों को टीकाकरण कार्य में लगाने की बात कही.उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 15 + आयु वर्ग के बच्चों का सूची बनाते हुए उनका टीकाकरण करवाने पर बल दिया.इसी तरह उन्होंने सभी प्रखंडों के लिए नामित वरीय पदाधिकारियों को लगातार उनके संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करने एवं आवश्यकता पड़ने पर अलग से वैक्सीनेशन टीम नियुक्त करने की बात कही.
पेट्रोल सब्सिडी योजना हेतु कैम्प लगाकर आवेदन लेना सुनिश्चित करें:उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा कि जिले में आगामी 26 नवंबर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुकों को 25 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी दिया जाना है.ऐसे में जिले के सभी पंचायतों में कैम्प लगाकर आवेदन प्राप्त करें.उन्होंने डीएसओ को सभी समुचित व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया.विज्ञापन
21 से 25 जनवरी तक प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से भी लिया जायेगा आवेदन
जिले के सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से भी लोग पेट्रोल सब्सिडी हेतु मुफ्त में आवेदन कर सकेंगे.21 से 25 जनवरी तक सभी पंचायतों में विशेष कैंप लगाया जायेगा.इस कैम्प में संबंधित एमओ,व पीडीएस डीलर को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है.वहीं सभी पीडीएस डीलर को पांच-पांच लाभुकों का आवेदन करवाने हेतु लक्ष्य सौंपा गया है. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.बैठक में उपायुक्त के अलावा सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद,समेत अन्य झार नेट से जुड़े थे.वहीं सभी एसडीओ,बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,व अन्य ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे.
Comments
Post a Comment