पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
45-59 तथा 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण हेतु केंद्रों पर आने के लिए प्रेरित करें
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
एएनएम को कोविड-19 के वैक्सिन के डोज का दुरूपयोग न करने का निर्देश दिया- बीडीओ चास
20 से 27 मार्च 2021 तक 45 से 59 वर्ष के सह-रूग्णता वाले व्यक्तियों तथा 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के व्यक्तियों को कोरोना टीकाकरण हेतु चलाए जाने वाले छः दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन जिले के सभी केंद्रों पर बहुत ज्यादा भीड़ दिख रही है। ग्रामीण जागरूक होकर अपने-अपने केंद्रों में आकर कोविड वैक्सीनेशन लगा रहे है। इस अवसर पर आज दिनांक 21 मार्च, 2021 को प्रखंड विकास पदाधिकारी चास श्री संजय सांडिल ने प्रखंड के सोनाबाद एवं घटियारी पूर्वी पंचायत सचिवालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उन्होंने टीकाकरण पर आने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी द्वारा बताया गया कि प्रथम समूह में 10 लोगों का टीकाकरण हो चुका है, वहीं टीकाकरण हेतु दूसरा समूह कतारबद्ध है। केंद्र पर एएनएम, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका- सहायिका, जएएसएलपीएस के प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित पाए गए।
एएनएम को कोविड-19 के वैक्सिन के डोज का दुरूपयोग न करने का निर्देश दिया
प्रखंड विकास पदाधिकारी चास ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से गाँव-गाँव जाकर 45 से 59 वर्ष के सह रूग्णता वाले व्यक्तियों तथा 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में केंद्रों पर लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने टीकाकरण हेतु आने वाले लोगों को टीके की जानकारी तथा टीके के प्रति लोगों में उत्पन्न होने वाली शंकाओं को दूर करने हेतु परामर्श प्रदान करने पर भी विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने एएनएम को कोविड-19 के वैक्सिन के डोज का दुरूपयोग न करने का निर्देश दिया। साथ ही टीका लेने के पश्चात् लाभुकों को ऑबजर्वेशन रूम में बैठने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र पर आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 के टीके से डरने की जरूरत नहीं है। यह टीका लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने लोगों से बेहिचक एवं निःसंकोच टीका लगवाने की अपील की।
Comments
Post a Comment