पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिला प्रशासन द्वारा कराया गया टीकाकरण
हवाई नगर स्थित आदर्श आश्रम के बुजुर्गों को दिया गया वैक्सीन
ज़िला प्रशासन की टीम पहुँची आश्रम
रांची ज़िला में 60 वर्ष से अधिक उम्र और 45 से 59 आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड-19 टीका देने का कार्य जारी है। ज़िला प्रशासन की टीम ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों का भी ख्याल रख रहा है। हटिया के हेसाग स्थित ओल्ड ऐज होम की बुजुर्ग महिलाओं का टीकाकरण करने के बाद आज दिनांक 21 मार्च 2021 को जिला प्रशासन की टीम हवाई नगर स्थित आदर्श आश्रम पहुँची।
20 बुजुर्गों को दिया गया कोविड-19 का टीका
हिनू स्थित आदर्श आश्रम में 20 बुजुर्गों को कोरोना का टीका दिया गया। आपको बताएं कि आदर्श आश्रम का संचालन बिहार समाज कल्याण संस्थान के द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया था। जिसके बाद टीम वृद्धा आश्रम पहुंची और टीकाकरण का कार्य पूरा किया गया।
Comments
Post a Comment