पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पशुओं में होने वाले खुरहा एवं मुंहपका बीमारी से बचाने हेतु टीकाकरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
पशुपालकों को टीकाकरण एवं टैगिंग की जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
वर्ष में दो बार प्रत्येक छ: माह में पशुओं बीमारी से बचाने हेतु लगाया जाएगा टीका
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आज दिनांक 5 नवम्बर 2020 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन के द्वारा पशुओं के टैगिंग एवं टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय प्रांगण में किया गया।
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
इस मौके पर उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम के वृहद प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के प्रत्येक प्रखंड तथा पंचायतों में जाकर पशुपालकों को जागरूक करेगी।
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एनएडीसीपी अंतर्गत जिले के सभी पशुओं को खुरहा ,मुंहपका (FMD) AND BRUCELLA का टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया गया है। टीकाकरण के पूर्व सभी गौ वंशीय भैंस वंशीय प्रजाति को टैगिंग कर आईएनएपीएच पोर्टल पर पंजीकृत किया जाना है । इस कार्य हेतु विभाग ने प्रत्येक गांव पंचायत के लिए पशु मित्र अधिकृत किया है सभी पशु मित्र घर जा जाकर पशुपालकों से संपर्क कर पशुओं की टैगिंग एवं टीकाकरण कर उन्हें पंजीकृत करेंगे। यह कार्यक्रम निशुल्क है तथा पलामू जिले को पशुओं के टैगिंग हेतु शत प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश प्राप्त है।
उपायुक्त ने बताया कि एनएडीसीपी कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत पूरा कार्यक्रम निःशुल्क है। पशुपालकों को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। इस कार्यक्रम की सफलता व आपके पशुओं की सुरक्षा हेतु जिले के पशुपालकों का सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा उपस्थित टीकाकरण कर्मियों को एफएमडी टीका, कोल्ड बॉक्स का वितरण किया गया ।
Comments
Post a Comment