पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
टीकाकरण में स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सखी मंडल की दीदियां, पीडीएस डीलर करें सहयोग
एसडीओ ने चैनपुर में की बैठक
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में बैठक हुई। बैठक में एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण को गति देते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा निर्धारित आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया कि स्कूलों में कैंप लगाकर 15 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करायें। कैंप आयोजन के पूर्व स्कूल के पोषक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलायें, ताकि लोगों को कैंप आयोजन के संबंध में जानकारी मिल सके और निर्धारित तिथि व दिन को वे पहुंचकर टीकाकरण करा सकें। उन्होंने कहा कि टीका लेने से एक भी व्यक्ति वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं सखी मंडल की दीदियों के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र में की गयी सर्वे का रिपोर्ट दो दिनों में सौंपने तथा रिपोर्ट के आधार पर टीकाकरण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सखी मंडल की दीदी, पीडीएस डीलर को टीकाकरण कार्य में समन्वय रखते हुए क्षेत्र में टीकाकरण कार्य कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने आमजनों से भी अपील किया है कि टीकाकरण कार्य में लगे कर्मियों को सहयोग करें और अबतक जिन्होंने टीका नहीं लिए हैं, उन्हें टीका दिलाने में मदद करें। विज्ञापन
बैठक में एसडीओ राजेश कुमार साह के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीवर मिंज, सीडीपीओ लक्ष्मी भारती, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चमन कुमार, डीईओ हरेंद्र तिवारी, बीपीएम सुनीता कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डॉ.अनूप सहित आंगनवाड़ी सेविका, पर्यवेक्षिका एवं अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment