पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू
एमएमसीएच से उपायुक्त ने की टीकाकरण की विधिवत शुरुआत
पलामू जिले में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आज से कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया है। उपायुक्त शशि रंजन ने आज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) से इसकी विधिवत शुरुआत की। उन्होंने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। साथ ही टीका लेने वाले 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण के बाद गुलदस्ता एवं उपहार भेंट किया।
उपायुक्त ने कहा कि पलामू में 15 से 18 आयुवर्ग के 1 लाख 41 हजार 15 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में एक- एक एवं जिला मुख्यालय में दो टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं। जिला मुख्यालय में एमएमसीएच में और टाउन हॉल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।विज्ञापन
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम को स्कूल-कॉलेज में जाकर निर्धारित आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि टीकाकरण से कोई भी वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का संभाव्य संक्रमण के मद्देनजर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन आवश्यक है। सभी लोग सतर्क एवं सावधान रहें। मास्क पहनें। अनावश्यक आवाजाही से बचें। भीड़-भाड़ में न जाएं। एक दूसरे के बीच सोशल डिस्टेंसिंग रखें। सैनिटाइजर या साबुन-पानी से हाथों की सफाई करते रहें। टीका अवश्य लें। उन्होंने कहा कि एहतियात ही बचाव है।
कोविड 19 टीकाकरण की शुरुआत के मौके पर उपायुक्त शशि रंजन के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय कुमार, डीपीएम दीपक कुमार, सुखराम बाबू, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. अनूप, डीडीएम शशिकांत तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी।
टीका लेने के बाद 16 वर्षीय स्वांगी दुबे ने बताया कि टीका लेने के लिए उनमें उत्साह था। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए जब सूचना मिली तो बड़ी खुशी हुई। आज टीका लगवाकर अच्छा लगा। कोई परेशानी नहीं हुई।
10 वीं की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आज टीका लिया। टीका को लेकर मन में कई तरह की भ्रांतियां थी, लेकिन टीका लेने के बाद पूरी तरह से संतुष्ट हूं। अब वेअपने दोस्तों को भी टीका की अहमियत को बताएंगी।
कोविन एप्प पर भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
15 से 18 वर्ष तक के बच्चे कोविड टीकाकरण के लिए कोविन एप्प पर पंजीयन करा सकते हैं अथवा टीकाकरण केंद्र पर आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र के साथ आकर ऑन स्पॉट भी टीका ले सकते हैं।
Comments
Post a Comment