पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर निगम अंतर्गत सभी वार्डों में टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।
समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में डीडीसी सह नगर आयुक्त शेखर जमुआर,अपर समाहर्ता सुजीत कुमार सिंह,सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश शाह,सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी,उप महापौर मंगल सिंह,डीपीएम दीपक समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
बैठक में डीसी ने 4 एवं 5 अप्रैल को चलने वाले अभियान में नगर निगम अंतर्गत सभी वार्डो को वैक्सीनशन से आच्छादित करने की बात कही।
व्यापक प्रचार प्रसार करने का दिया निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने स्तर से वैक्सीनेशन को लेकर प्रचार -प्रसार करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जिले में अबतक कुल 95000 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लिया है एवं सभी सुरक्षित हैं इसका भी प्रचार करें ताकि लोगों के बीच वैक्सीन के प्रति विश्वास बढ़ाया जा सके।
पूरे नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 15 टीकाकरण सेंटर चिन्हित करें:उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त ने सीएस को पूरे नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 15 टीकाकरण सेंटर चिन्हित करने का निर्देश दिया।उन्होंने बड़े भवन जैसे पंचयात भवन,स्कूल,एवं अन्य सामुदायिक भवन को टीकाकरण सेंटर के रूप में चिन्हित करने का निर्देश दिया।उन्होंने ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हेतु सीएस और नगरआयुक्त को डिप्टी मेयर के साथ समन्वय बनाते हुए काम करने की बात कही।
Comments
Post a Comment