पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
केसरिया के बाद अब पताही में भी कतिपय लोगों ने चिरैया विधायक के एक शिलापट को तोड़ दिया। तीन दिन पहले ही शुक्रवार को उन्होंने पताही प्रखंड क्षेत्र की बेलाहीराम पंचायत के कोदरिया से बेतौना परती टोला तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की आधारशिला रखी थी। शिलान्यास के तीसरे दिन कुछ लोगों ने शिलापट को दो टुकड़ों में विभक्त कर आक्रोश जताया। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करनेवाले लोग संवेदक का विरोध कर रहे थे, जबकि कुछ लोग इसे विधायक के राजनीतिक विरोधियों की साजिश भी मान रहे हैं। इसको लेकर इलाके के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर चिरैया के भाजपा विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह असामाजिक तत्वों की करतूत है। शिलापट तोड़ देने से विकास कार्यों को झुठलाया नहीं जा सकता। न ही उनके नाम को मिटाया जा सकता है।
86 लाख की लागत से बननी थी ढ़ाई किमी सड़क
चिरैया विधानसभा क्षेत्र के कोदरिया पिच रोड से बेतौना परती टोला तक 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य 86 लाख 98 हजार 401 रुपये की लागत होनी है। यह कार्य एसके बिल्डर्स महम्मादा के संवेदक संजीव कुमार द्वारा कराया जाना है। इसका शिलान्यास शुक्रवार को चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा एक सादे समारोह में किया गया था। यहां बता दें कि सड़क दुरुस्त नहीं होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान थे। इसको लेकर ग्रामीण इस सड़क निर्माण की मांग काफी लंबे समय से कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना है कि एसके बिल्डर्स महम्मादा के संवेदक संजीव कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र में पहले भी कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसमें से कुछ सड़कें बनने के कुछ दिनों बाद से उखड़नी शुरू हो गई। फिर उसी एजेंसी को कार्य आवंटित होने से नाराज लोगों ने शिलापट को तोड़ दिया। वहीं एसके बिल्डर्स महमादा के संवेदक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि अभी तो निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ तो गड़बड़ी की शिकायत करना बेतुकी बात है।
Comments
Post a Comment