पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड को जल्द मिलेगी ये 10 नयी सड़कें, स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड कर रहा है इन सड़कों का निर्माण
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (साज) द्वारा क्रियान्वित और पथ निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही करीब 10 नयी सड़कें जल्द ही राज्य को समर्पित होने जा रही हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन महत्वपूर्ण सड़क योजनाएं योजनाओं का काम अंतिम चरण में है. इसके अलावा सुंडीपुर से पनसा रोड कोयल नदी पर एक महत्वपूर्ण पुल भी निर्माणाधीन है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके भी जल्द चालू किये जाने की उम्मीद. राज्य सरकार, साज और पथ निर्माण विभाग इन योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कर इन्हें आमलोगों के लिए चालू करने का प्रयास कर रहे हैं.
विकास-रामपुर का काम भी अंतिम चरण पर : एनएच-33 पर विकास से टाटीसिलवे होते हुए रामपुर तक फोरलेन का काम भी अंतिम चरण पर है. विभाग को इस योजना को निर्धारित समय सीमा (31 मार्च तक) में पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है.
तिल्ता फ्लाइओवर का उदघाटन जल्द : एनएचएआइ द्वारा तिल्ता फ्लाइओवर का निर्माण करा लिया गया है. एनएच-75 पर फ्लाइओवर बनाया गया है. इसे चालू करने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. उम्मीद है कि जल्द ही इसके उदघाटन की तिथि घोषित कर दी जायेगी.
साज की कुछ प्रमुख सड़क योजनाएं
गोविंदपुर चौक से महुदा
मोड़ वाया श्रमिक चौक
बैंक मोड़ धनबाद 32.75 89.12
सरायकेला-राजनगर-चक्रधरपुर 22 68.57
चाईबासा-टोंटो-रोम रोड 58.82 160.48
पतरातू-हेंदेगिरि-मैक्लुस्कीगंज 45.08 151.47
चान्हो-दिघिया-पुरनापानी-लापुंग 54.15 79.62
हजारीबाग रिंग रोड* 5.58 50.39
Comments
Post a Comment