पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सांसद संजय सेठ ने रातू रोड से नागाबाबा खटाल तक सड़क चौड़ी करण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रातू रोड से नागाबाबा खटाल तक रोड चौड़ीकरण को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद सेठ ने केंद्रीय मंत्री को बताया रातू रोड बहुत ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है यह रोड NH 75 और NH 23 के माध्यम से रांची शहर को देश के कई राज्यों व शहर से जोड़ता है। पूर्व मे (NHAI) के द्वारा ईटकी रोड से नागाबाबा खटाल( NH 23) व पंडरा रोड से नागाबाबा खटाल (NH 75) के चौड़ीकरन से संबंधित योजना बनाई गई थी परंतु यहां पूर्ण नहीं हो पाई। उक्त प्रस्तावित योजना में यह सड़क पिस्कामोड़ से Y शेप में बनी थी और सड़क का चौड़ी करण करना था। परंतु वर्तमान समय में रातू रोड पर वाहनों की आवाजाही का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन इस सड़क से दस हज़ार से अधिक छोटे बड़े बहनों की आवाजाही होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता है तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटो समय लग जाते हैं। जाम लग जाने के कारण
इस क्षेत्र के लोगों को बहुत गंभीर संकट का सामना करना पड़ता है। विभिन्न शहरों को रांची से जोड़ने की प्रमुख सड़क होने के कारण कई बार एंबुलेंस फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाएं जाम से बुरी तरह प्रभावित होती है। सांसद सेठ ने कहा इस महत्वपूर्ण समस्या को ध्यान में रखते हुए( NHAI )द्वारा जल्द इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाए ताकि इस क्षेत्र की जनता को जाम की गंभीर समस्या से मुक्ति मिल सके इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कहा जल्द ही इस समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Comments
Post a Comment