पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
राहुल दुबे
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
- बनने के दूसरे दिन ही सड़क में पड़ गई थी दरार, स्थानीय लोगों की ओर से पलामू उपायुक्त को की गई थी शिकायत
- विभागीय अधिकारियों की ओर से नहीं की गई जांच व कार्रवाई,
स्थानीय आयुक्त से मिलकर करेंगे शिकायत
फोटो कैप्सन : विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव में 48 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क पर पड़ी दरार
विश्रामपुर, (पलामू ) : विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव में जिले के अनाबद्ध राशि से रेलवे लाइन से निर्माणाधीन अस्पताल तक बने पीसीसी सड़क 2 वर्ष भी ठीक से नहीं रह पाई। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा विभागीय अधिकारियों सहित पलामू उपायुक्त को भी आवेदन देकर जांच व संवेदक पर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा जांच और कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करते हुए संवेदक को बचाते हुए लाभ दिलाने का कार्य किया गया। सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। ढलाई पूर्व कहीं भी ईट सोलिंग आदि का कार्य नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क बनते हीं दरकने लगी थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा संवेदक की ओर से बरती जा रही लापरवाही व निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जन शिकायत कोषांग में भी किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की संवेदक के साथ संलिप्तता होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। विदित हो कि विशेष प्रमंडल से करीब 48 लाख की लागत से उक्त पथ का निर्माण कराया गया है।
सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा एक बार फिर इस संबंध में पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारी सहित पलामू उपायुक्त को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन संवेदक जैसे तैसे अपने कार्यों को पूरा कर भाग गया आज सड़क 2 वर्ष भी ठीक से नहीं चल पाए। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तोलरा गांव के ग्रामीण आयुक्त से मिलकर संवेदक व विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। लोगों का कहना है कि संवेदक के द्वारा लोगों को डराया धमकाया भी जाता रहा है। कई लोग डर से अपनी मुंह बंद कर चुपचाप रह गए। वहीं कुछ लोग मुखर हुए तो उन्हें किसी मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं कुछेक लोगों के खिलाफ रेहला थाने में आवेदन देकर सड़क निर्माण कार्य बाधित करने की आरोप भी लगाया गया था।
Comments
Post a Comment