पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
मेराल प्रखंड अंतर्गत झोतर गांव के कदैलिया टोला में रविवार को हासनदाग, देवगाना, कजराठ, जरही आदि गांव के लोगों द्वारा आपसी समन्वय, भू - दान एवं श्रमदान से करीब आधा किलोमीटर मिट्टी मोरम सड़क का निर्माण किया। इस नई सड़क को बन जाने से देवगाना झोतर, जरही आदि कई गांव के लोगों को जिला मुख्यालय गढ़वा एवं प्रखंड मुख्यालय मेराल आने जाने में करीब 5 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इस सड़क का निर्माण कजराठ के गांव के कदैलिया टोला के पश्चिमी भाग में किया गया है।
सड़क निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौबे, अशर्फी चौबे, सीताराम चौबे, मेराल दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य राम नरेश चौधरी आदि लोगों ने बताया कि देवगाना, जरही, झोतर इत्यादि गांव के लोगों को विशेष कर बरसात के दिनों में प्रखंड तथा जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कम से कम पांच छः किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी तथा लोग परेशान रहते थे। लोगों ने बताया कि इस समस्या के मद्देनजर हासनदाग, कजराठ, देवगाना, झोतर, जरही आदि गांव के बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सड़क निर्माण के लिए सहमति बनी। सेवानिवृत्त शिक्षक अशर्फी चौबे सहित कई लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जहां अपनी जमीन दी वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर अपना सहयोग दिया। बुद्धिजीवियों के प्रयास एवं सहयोग से देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर तक कच्ची सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सरकार तथा जनप्रतिनिधियों से इस सड़क के पक्कीकरण तथा दानरो नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग की है।
नई सड़क निर्माण में स्वयंसेवक विवेकानंद चौबे, सुदर्शन विश्वकर्मा, गुलबास अंसार, बकरीदू अंसारी, नंदू चौधरी, झोतर पंचायत के मुखिया सोनू यादव, कोमल चौधरी, शंभू चौधरी, विपिन चौधरी, हरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, राजबली चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राज नारायण चौबे इत्यादि लोगों ने महती भूमिका निभाई।

Comments
Post a Comment