पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
रबदा पंचायत के खमडीहा गांव जाने वाले रोड़ कई वर्ष साल पहले ग्रेड वन पथ निर्माण कार्य किया गया था। और फिर उसी रोड़ को इस वर्ष ग्रेड वन पथ स्वीकृत किया गया है। और निर्माण कार्य करने हेतु जिओ टैग भी किया गया है। रबदा निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राम प्रसाद राम ने बताया कि एक बार ग्रेडवन पथ का निर्माण कार्य हो चुका है । फिर उसी पथ को ग्रेडवन पथ निर्माण कार्य दुबारा करना क्या जरुरी है । अगर इस पथ को विकास कार्य सरकार करना चाहते हैं तो । पी सी सी पथ र्निमाण कार्य क्यो नही कराते ।विज्ञापन
इससे साबित होता कि विकास कार्य नहीं वल्कि सरकारी राशि का दुरुपयोग कर लूट किया जा रहा है। इस लिए नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी महोदय से आग्रह है । कि इस रोड निर्माण कार्य को अविलंब रोका जाए और इसकी जांच कराकर हीं पी0 सी0 सी0 पथ निर्माण कार्य करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा किया जाए।
Comments
Post a Comment