पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
एनएच के गड्ढों पर आयुक्त ने जताई नाराजगी, शीघ्र दुरूस्त करने का दिया निदेश
आयुक्त ने की एनएच निर्माण एवं भू-अर्जन संबंधित प्रगति की समीक्षा! अंतरविभागीय समन्वयन को बताया जरूरी
पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ(NH)- 75 एवं 98 के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के तहत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आयुक्त कार्यालय में एनएच के निर्माण एवं भू-अर्जन के प्रगति की समीक्षा करते आयुक्त ने एनएच पर बड़े-बड़े गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती है। यह बेहतर होने से जिला, प्रमंडल एवं राज्य की अच्छी छवि बनती है। प्रमंडल क्षेत्र के एनएच व बाइपास निर्माण से लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। समय की बचत के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि एनएच के गड्ढों को भरने हेतु टेंडर आमंत्रित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है। विज्ञापन
आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार जिले के कुंडू-उदयपुर की एनएच निर्माण, लातेहार एवं पलामू जिला अंतर्गत उदयपुरा-भोगू सड़क, पलामू जिले के भोगू-शंखा, पलामू एवं गढ़वा जिलाअंतर्गत शंखा-खजूरी एवं गढ़वा जिले के खजूरी- विंढमगंज एनएच निर्माण कार्यो में तेजी लाने एवं भू-अर्जन तथा मुआवजा राशि भुगतान करने का निदेश दिया। उन्होंने 15 दिनों पर एनएच के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने की बातें कही, ताकि निर्माण कार्य में गति लाते हुए इसे पूर्ण किया जा सके।
उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को तीनों जिले के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भू- अर्जन कार्य एवं रैयतों को मुआवजा राशि भुगतान आदि कार्य करने हेतू निदेशित किया।
आयुक्त ने पलामू क्षेत्र के एनएच-75 के लिए भूमि का स्थानांतरण संबंधित कार्रवाई एक सप्ताह में पूर्ण कराने तथा मई के प्रथम सप्ताह तक राशि भुगतान कराने का निर्देश दिया। वहीं एनएच- 98 के लिए भूमि का स्थानांतरण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने एवं गांवों का एलाइमेंट चेंज कराने संबंधित कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने आयुक्त को बताया कि एनएच-75 के पथांश 55.00 किलोमीटर कुड़ू से एवं 260.00 किमी विंढमगंज तक के चार लाइन में चौड़ीकरण हेतु पांच भागों में बांटकर कार्य हो रहा है। इसमें कुडू-उदयपुर, उदयपुरा-भोगू, भोगू-शंखा, शंखा-खजूरी एवं खजूरी-विंढ़मगंज शामिल है।
उन्होंने गढ़वा-रेहला बाईपास पैकेज-4 अनुमोदित परियोजना के बारे में बताया कि यह परियोजना पलामू एवं गढ़वा जिले से संबंधित है, जिसके कार्यान्वयन हेतू मंजूरी भारत सरकार द्वारा दी गई है। इस परियोजना का कार्यान्वयन Hybrid Annuity Mode पर किया जाना है, जिसमें सरकार एवं संवेदक का Outlay है।
बैठक में आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी, आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, पलामू डीएफओ राहुल कुमार, लातेहार डीएफओ दिलीप कुमार यादव, गढ़वा के उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रभात कुमार, पलामू के अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित प्रकाश, उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment