पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन प्रखंड के राजहारा पंचायत में लेस्लीगंज से किशुनपुर पाटन को जोड़ने वाली मुख्य पथ वर्षात के महीने में कीचड़ में तब्दील हो जाता है,ये सड़क ग्राम खाम्ही से होकर गुजरने वाली हुरी नहर (जिंजोई नहर ) ही गाँव को प्रखंड मुख्यालय पाटन, लेस्लीगंज, तरहसी, एवं सदर प्रखंड से जोड़ती है, ये सड़क जिला मुख्यालय, अस्पताल,एवं रेलवे से भी जोड़ती है
जिससे लोंगो का आवागमन बाधित हो जाती है,इस पथ का का स्तिथि बिगत 2 वर्षो से खराब है हल्का से बारिश भी होती है तो आम नागरिकों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है,शिक्षा, सेवा, दावा सब बाधित हो जाता है,यहाँ तक की किशुनपुर ओ पी तक लोंगो को पहुंचना मुश्किल हो जाता है,स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की इस मुख्य पथ से कितने बार जनप्रतिनिधि लोग गुजर चुके है लेकिन सड़क का स्तिथि वैसा का वैसा ही है,पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त पलामू को आवेदन दिया है, तथा आवेदन के प्रतिलिपि पलामू सांसद बी डी राम एवं छतरपुर विधायक पुष्पा देवी को भी दिया है, ग्रामीणों को कहना है की अगर वर्षात आने से पहले इसका निराकरण नहीं हुआ तो हमलोग को इस वर्ष भी कीचड़ से ही होकर गुजरना पड़ेगा,उन्होंने ये भी कहा की अगर जनप्रतिनिधि लोग इस वर्ष सड़क को नहीं बनाते है तो हम श्रमदान कर के सड़क बनाएंगे और सड़क नहीं तो अगला चुनाव हमलोग इसका विरोध पूरा जोर शोर से विरोध करेंगे, जो हमलोगो के हित में नहीं सोचेगा हम उनका समर्थन कभी नहीं करेंगे.समाजसेवी विश्वम्भर दूबे ने कहा की जनप्रतिनिधि को इस बारे में सोचना चाहिए और इसका निराकरण निकलना चाहिए क्योंकि ये रोड मुख्य सड़क के अलावा लगभग 20 से 25 गाँव को भी जोड़ता है,समय पर सड़क निर्माण करवा देने से लगभग 25 गाँव के लोग लाभनवित होंगे,जिला परिषद् नन्द कुमार राम का कहना है मेरे पास इसका फण्ड आता ही नहीं की सड़क निर्माण कराएं ये विगत कई वर्षो से लंबित है क्षेत्रीय विधायिका वोट के राजनीती करती है इसलिए ये सड़क अब तक नहीं बन पाया है, हमलोग श्रमदान कर सड़क निर्माण करवाएंगे अगर जनप्रतिनिधि लोग इस पर सुनवाई नहीं करते है.
Comments
Post a Comment