पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु सीसीएल एवं बीसीसीएल प्रबंधन अपने अधिकृत क्षेत्र में नियमित रूप से जांच करें- उपायुक्त
जिले में किसी प्रकार के खनिजों का अवैध खनन एवं परिवहन ना हो- उपायुक्त
आज दिनांक 24 सितम्बर, 2020 को उपायुक्त श्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी श्री गोपाल दास के द्वारा जिले में स्थित पत्थर, बालू, ईट, भट्ठा एवं कोयला खनन पट्टा से संबंधित जानकारी दी गई । वर्तमान में न्यू सेंड पॉलिसी 2017 के तहत केटेगरी-II के बालू घाटों का संचालन J.S.M.D.C. द्वारा किया जाना है । बालू घाटों से संबंधित बिंदुवार प्रतिवेदन की मांग संबंधित अंचलाधिकारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी बोकारो से की गई है।
कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु सीसीएल एवं बीसीसीएल प्रबंधन अपने अधिकृत क्षेत्र में नियमित रूप से जांच करें।
उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र वांछित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु अपने स्तर से संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देशित करें ताकि बालू घाटों के संचालन में J. S.M.D.C. को सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु सीसीएल एवं बीसीसीएल प्रबंधन अपने अधिकृत क्षेत्र में नियमित रूप से जांच करें और अवैध खनन पर रोक लगाने को कहा।
जिले में किसी प्रकार के खनिजों का अवैध खनन एवं परिवहन ना हो।
उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने रेलवे के पदाधिकारी को खनन विभाग के नियमों का पालन करते हुए कोयले एवं अन्य खनिज का प्रेषण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में किसी प्रकार के खनिजों का अवैध खनन एवं परिवहन ना हो इसके लिए टास्क फोर्स नियमित रूप से कार्रवाई करें और अवैध खनन पर रोक लगावे। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री गोपाल दास, पुलिस उपाधीक्षक नगर श्री ज्ञानरंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन, सीसीएल ढोरी, सीसीएल कथारा, क्षेत्रीय पदाधिकारी झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद धनबाद, उपायुक्त कर तेनुघाट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, रेलवे मैनेजर, महाप्रबंधक ढोरी एरिया, महाप्रबंधक b&k एरिया सीसीएल परियोजना, पर्यवेक्षक क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सहित रेलवे के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment