पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793

बीडीओ गौतम कुमार द्वारा बुधवार को मेराल प्रखंड के गोंदा पंचायत में चल रहे बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थल निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बीडीओ श्री कुमार ने गोंदा तथा लातदाग गांव में लगाया जा रहे, बागवानी की जांच की तथा लाभुकों को आवश्यक निर्देश दिया। लातदाग में प्रवीण कुमार गुप्ता सतीश प्रसाद गुप्ता शंभू सिंह तथा मंजू देवी के खेत में लगाएंगे पौधों को निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को बिरसा हरित ग्राम योजना का शत-प्रतिशत घेराबंदी, एचटैग, एवं सूचना पट लेखन का काम एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने लाभुकों को बागवानी के लिए प्रखंड में उपलब्ध कीटनाशक एवं दवा प्राप्त करने को कहा।
इस मौके पर मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, बीपीओ फिरोज अंसारी, कनीय अभियंता देवनाथ प्रसाद, नवीन कुमार मिश्रा इत्यादि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment