पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
चुटूपालु घाटी फोरलेन के गंडके मोड़ केपास गुरुवार की शाम एक ट्रेलर(एनएल01एई-1379) का अचानक ब्रेकफेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
चुटूपालु घाटी फोरलेन के गंडके मोड़ केपास गुरुवार की शाम एक ट्रेलर(एनएल01एई-1379) का अचानक ब्रेकफेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ट्रेलर चालक और खलासी को एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भेजा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेलर को क्रेन की सहायता से सड़क के किनारे किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने ट्रेलर ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया है। उसकी पहचान छपरा(बिहार) वासी राकेश सिंह के रूप में हुई है।
खलासी विनय राय की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर को दो क्रेन की सहायता से सड़क के किनारे किया गया। इसके बाद करीब एक घंटे के बाद घाटी के एक छोर से वाहनों का आवागमन शुरू किया गया है।
Comments
Post a Comment