पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित जामटोली कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया और फिर सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सिमडेगा-रांची रोड की है।
पिकअप वैन सवार सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के रहने वाले हैं। वे सभी काम के लिए पिकअप वैन से ओडिशा के सुंदरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रांची-सिमडेगा मार्ग पर सामने से अचानक एक ट्रक के आ जाने से पिकअप वैन के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे पिकअप वैन सड़क किनारे पलट गई।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वैन सवार घायलों को बाहर निकाला गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिर 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां छह लोगों की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में ये हैं शामिल
घायलों में 32 साल के अनवर शेख, 28 साल के अबुल कलाम आजाद, 25 साल के शहनवाज, 22 साल के साकिबउल जमाल, 17 साल के शकील अहमद शेख और 37 साल के मनारुल शेख शामिल है। पिकअप वैन चालक और क्लीनर समेत अन्य 10 लोगों को मामूली चोट आई है।
Comments
Post a Comment