Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अनियंत्रित ट्रैक्टर कुएं में गिरा, बाल-बाल बचा चालक

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
प्रखंड के डाहा गांव में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर कुएं में जा गिरा। चालक घनश्याम कुमार यादव की जान किसी तरह बच गई। हालांकि इस क्रम में उनका एक हाथ टूट गया और शरीर में चोट पहुंची है। दरअसल जिस कुएं में ट्रैक्टर गिरकर अटका है, उसे भरने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। कूप का निर्माण वित्तीय वर्ष 2012-13 में मनरेगा से हुआ है। विशाल रजक के खेत में कूप का निर्माण हुआ है। विशाल को कूप रास नहीं आ रहा है। उन्होंने उसे भरने का मन बना लिया। अब ऐसे में वह दिन के उजाले में कूप को भर नहीं सकते थे। इसीलिए उन्होंने रात के अंधरे में मिट्टी भरने का निर्णय लिया। मंगलवार की शाम उक्त ट्रैक्टर से मिट्टी भरा जा रहा था। ट्रैक्टर बेला गांव निवासी कुंदन यादव का बताया जा रहा है।

Comments