Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सड़क दुर्घटना में दो घायल

 पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 शनिवार शाम को गोविदपुर-साहिबगंज हाइवे पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह ग्रामवासी खुदु हेम्ब्रम साइकिल से अपने घर से नारायणपुर बाजार जा रहे थे। डाक बंगला के पास साइकिल सवार दाएं मुड़े ही थे कि पीछे से आ रहे लालचंडी ग्रामवासी मर्तबा मियां की बाइक से टक्कर हो गई। उक्त घटना में बाइक पर सवार मर्तबा मियां व साइकिल सवार दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए एमएस नर्सिंग होम नारायणपुर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार किया गया है। गोविन्दपुर- साहिबगंज हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है और जानमाल को नुकसान भी हो रहा है। यातायात नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण अधिकांश दुर्घटनाएं हो रही है।

Comments