पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
गायघाट प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच 57 पर रविवार की अलसुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा समेत आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार ऑटो सवार सभी लोग मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जाने वाली लेन से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार में अज्ञात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
मृतकों की पहचान सुपौल जिले के बेलाही थाना क्षेत्र गम्हरिया गांव निवासी 70 वर्षीय कायथू मुखिया व 40 वर्षीय नथुनी मुखिया के रूप में की गई है। मृतक ससुर-दामाद बताए गए हैं। घायलों में मरौना थाना क्षेत्र के वर्मा निवासी राजकुमारी देवी 50, सीता देवी 40, संगीता देवी 18, कृष्णा कुमार 20, श्याम कुमार 8, पूनम देवी 35 एवं मरौना थाना क्षेत्र के गम्हारिया निवासी रामदुलारी देवी 55, सोनू कुमार 10 और ऑटो चालक शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक सभी लोग गंगा नदी के पहलेजाघाट से श्याम कुमार का मुंडन करा अपने घर वापस जा रहे थे। सीएचसी के चिकित्सक आयुष कुमार ने बताया कि घायलों में राजकुमारी देवी की स्थिति नाजुक है। जबकि शेष फिलहाल खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एनएचएआइ की एंबुलेंस से सभी को एसकेएमसीएच भेजा गया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Comments
Post a Comment