पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
सदर थाना क्षेत्र के दिघरा के समीप मंगलवार की शाम पेट्रोल लदी टैंकर पलट गई। जोरदार आवाज पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कुछ समय के लिए वहां पर अफरातफरी की स्थिति बन गईं। लोगों के सहयोग से चालक व खलासी को बाहर निकाला गया। अनहोनी की आशंका से सहमे लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया। सूचना पर सदर थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि सब सामान्य है। चालक व खलासी को चोट लगी जिसका इलाज कराया गया है।
मधुबनी में ट्रांसफॉर्मर से टकराई स्कॉर्पियो
मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र के भटगामा चौक पर एक बड़ा हादसा टल गया। बारात जा रही एक स्कॉर्पियो ओवरटेक के चक्कर में बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। इस टक्कर से एक पोल टूट गया और दूसरा क्षतिग्रस्त हो गया। पोल टूटने से ट्रांसफॉर्मर स्कॉर्पियो पर आ अटका। संयोग से महज चंद मिनट पूर्व ही बिजली कटी थी। स्कॉर्पियो डब्ल्यूबी 02 आर-2255 राजनगर से बाबूबरही की ओर जा रही थी। इसपर कई बाराती सवार थे। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। जबकि अन्य लोग गाड़ी से सुरक्षित उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने से टगामा, नवटोली, लालापट्टी, मधवापुर गांव की विद्युत सेवा ठप हो गई है। हालांकि, सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मी भी पहुंचकर सेवा बहाल करने में जुट गए।
Comments
Post a Comment