पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अज़फर हसनैन ने शनिवार को लेस्लीगंज प्रखंड के कुरैन पतरा पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का भौतिक रूप से सत्यापन किया वहीं अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य कर रहे श्रमिकों को साफ- सफाई के साथ साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।इस दौरान ग्रामीणों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है जिससे आजीवन आर्थिक लाभ मिलता रहेगा।योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से पौधों का ख्याल अपने बच्चे की तरह रखने की बात कही।इस अवसर पर पंचायत सेवक संतु कुमार,मनरेगा के कनीय अभियंता निरंजन कुमार मेहता,मुखिया बालदेव साव,रोज़गार सेवक व अन्य मौजूद थे।
Comments
Post a Comment