पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रतिनिधि
मेदिनीनगर (पलामू)
===========================
ब्रिटिशकालीन/महत्वपूर्ण पुस्तकों को आरकाईव्ह के रूप में संरक्षित करते हुए एक समृद्ध पुरालेख संग्रह का दें स्वरूपः उपायुक्त
===============
पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन आज दोपहर पुराने समाहरणालय भवन, विधि शाखा, अवर निबंधन कार्यालय एवं कचहरी परिसर का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त पुराने समाहरणालय भवन के अपने कार्यालय कक्ष, सभा-कक्ष, झारनेट कार्यालय, एनआईसी एवं भवन परिसर का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय में वर्षो से बंद पड़े ब्रिटिशकालीन/महत्वपूर्ण पुस्तकों को आरकाईव्ह के रूप में संरक्षित करते हुए एक समृद्ध पुरालेख संग्रह का स्वरूप देने का निदेश दिया। उन्होंने पुराने समाहरणालय के कार्यालय वेश्म या सभाकक्ष में पुस्तकालय स्थापित करते हुए पुस्तकों के संरक्षण एवं आकर्षक डिस्प्ले करने आदि का निदेश दिया।
विधि शाखा एवं जिला अवर निबंधन कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मैनुअल के अनुसार रिकॉर्ड किपिंग के अच्छे परिणाम होते हैं। प्राप्त पत्रों के निष्पादन के निर्धारित प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों पर अनुपालन से स्वतः कार्य प्रक्रिया तेजी से संपन्न होगी और पारर्दशिता भी बनी रहेगी। आम जनता को अपने काम के लिए इधर-उधर अनावश्यक दौड़ना नहीं पड़ेगा। डिजिटल कार्य निष्पादन प्रक्रिया के भी यही फायदें हैं। इसका अनुपालन पलामू जिले के सभी कार्यालयों में होना चाहिए।
अवर निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों से भी उपायुक्त ने उनके कार्यो के बारे में पूछा। साथ ही जिला अवर निबंधन पदाधिकारी से जमीन के रिकॉर्ड की रखरखाव, टोकन कटने की प्रक्रिया, सर्टिफाइड कॉपी देने, प्रतिदिन होने वाले निबंधन के औसत आंकड़े आदि की जानकारी ली। साथ ही आमजनों का कार्य सुगमता से करने का निदेश दिया।
उन्होंने कार्यालय में अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने एवं कोविड-19 के दिशानिर्देश का सख्ती से अनुपालन करते हुए कार्य निष्पादन का निदेश दिया। उन्होंने पुराने समाहरणालय, विभिन्न कार्यालयों एवं उसके आसपास बेहतर सफाई व्यवस्था रखने का भी निदेश दिया। उपायुक्त ने कचहरी परिसर में विभिन्न विभागों के पुराने कार्यालयों को बेहतर तरीके से उपयोग करने हेतू कार्ययोजना तैयार करने का भी निदेश दिया।
औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री शशि रंजन के साथ प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, प्रमंडलीय जनसंपर्क उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद आदि उपस्थित थे।
*============================*
*कोरोना वायरस टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950*
*जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर-06562-222077*
*============================*
*#Team PRD(Palamu)*
Comments
Post a Comment