पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
किसानों को अपनी फसल की दिन-रात सेवा करते समय उन्हें फसल की देखभाल भी करनी होती है अगर फसल को उचित समय पर खाद पानी ना मिले तो फसल बर्बाद हो जाती है जिससे आए दिन किसान आत्महत्या पर भी आ जाते हैं।
किसानों को आए दिन कष्टों का सामना करना पड़ता है तब जाकर एक एक निवाला किसी के पेट तक पहुंच पाता है परंतु उसने वाले को जमा करने में अगर किसानों की जमा पूंजी लग जाए तो किसी को क्या फर्क पड़ता है।
पाटन प्रखंड अंतर्गत उताकी पंचायत के बैदा कला गांव की है जिसमें खाद उचित मूल्य पर नहीं दिया जा रहा था।
बैदा कलां प्राथमिक फल सब्जी उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा उचित मूल्य पर खाद न मिलने पर ग्रामीण ने आवाज उठाई जिसके कारण प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी खुद उपस्थित हो ग्रामीणों के साथ खड़े होकर खाद उचित मूल्य पर किसानों को मुहैया कराया।
साथ ही जितने किसानों का ओने पौने दाम पर राशि ली गई थी उसे किसानोंं को वापस कराया गया।
Comments
Post a Comment