पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
डीडीसी ने की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
रोकड़ पंजी के संधारण सही ढंग से न होने पर प्रखण्ड नाजिर से मांगा गया स्पष्टीकरण
उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक शेखर जमुआर आज दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को चैनपुर प्रखण्ड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चैनपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड में चल रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने प्रखण्ड में मनरेगा, सभी आवास योजना, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, खाद्य सुरक्षा योजना, केसीसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखण्ड कार्यालय के रोकड़ पंजी का अवलोकन किया। जिसमें पाया कि सहायक रोकड़ पंजी अद्यतन नहीं किया गया है तथा संधारण भी सही ढंग से नहीं किया गया है। इसमे एक ही योजना के लिए दो तीन खातों का संधारण किया गया है। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सभी कर्मियों की सेवा पुस्तिका, लॉग बुक, आकश्मिक अवकाश पंजी इत्यादि का भी निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त ने पाया कि किसी भी कर्मी का लॉग बुक सही तरीके से संधारित नहीं किया गया है। उन्होंने राज्य तथा जिला स्तर से प्राप्त पत्रों के कंप्लायंस की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इंडेक्स रजिस्टर का भी संधारण नहीं किया हुआ पाया।
उपरोक्त सभी त्रुटियों का निरीक्षण कराने हेतु उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर को निर्देशित किया। साथ ही साथ रोकड़ पंजी का सही तरीके से संधारण नहीं किए जाने के लिए प्रखंड नाजिर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसके अलावा उन्होंने पतरिया, रबदा, पथरा एवं मझिगावां पंचायत के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा स्वयंसेवक से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निबंधन, जियो टैगिंग में लापरवाही बरतने के लिए स्पष्टीकरण की मांग की।
============================
Comments
Post a Comment