पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
अनुमंडल पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने आज दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को डाल्टेनगंज बाजार क्षेत्र के विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्देशानुसार मिठाई के ट्रे पर कोई भी mfg date/ expiry date लिखा हुआ नहीं पाया गया। इसके पूर्व अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी दुकानदारों को निर्देशित है कि मिठाई खुला नहीं रखना है और उस पर mfg date/ expiry date अवश्य अंकित करना है।
औचक निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि किचन परिसर में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है बहुत से दुकानों में लाइसेंस नहीं पाया गया खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि कोई दुकानदार बिना खाद्य अनुज्ञप्ति/निबंधन के खाद्य व्यवसाय का संचालन करता है तो उनके विरुद्ध fssai act 2006 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्राय: दशहरा, दीपावली में मिठाइयों में मिलावट पाया जाता है यदि जांच में नमूना फेल होता है तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित दुकानों से खाद्य नमूना लिया गया:-
1.कृष्णा भोजनालय, कचहरी परिसर
2.सतीश होटल, कचहरी परिसर
3.गुप्ता मिष्टान भंडार, छः मुहन
4.हरगोविंद प्रसाद, कुआ चौक
5.दिलीप मिष्टान, कुआ चौक
6.बजरंगी प्रसाद, कुआ चौक
Comments
Post a Comment