पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र संवाददाता
नावा बाजार पलामू ।
डीएसपी सुरजीत कुमार ने गुरुवार को नावा बाजार थाना मे निरीक्षण किया। और थाना की सुरक्षा व्यवस्था
का जायजा लिए, इसके साथ थाना में पदस्थापित प्रभारी के साथ क्राइम मीटिंग व अपराध नियंत्रण के साथ थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की । वहीं थाना में लंबित पड़े कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का भी र्निदेश दिए । साथ ही कई कांडों के सुपरविजन और डायरी सबमिट करने का भी निर्देश दिया।
वही डीएसपी सुरजीत कुमार ने नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव को विधि व्यवस्था संसाधन के कई आवश्यक निर्देश भी दिए।इसके साथ अपराध नियन्त्रण मे अवैध चल रहे कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने कि बात कही है ।
मौके पर प्रशिक्षु दरोगा, एएसआई समेत सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment