पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
रक्तदान करना पुण्य का कार्य --- धीरज मिश्रा
मेदिनीनगर के अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला मरीज सरस्वती देवी को ओ पॉजिटिव रक्त समूह के हीमोग्लोबिन की मात्रा छ ग्राम होने एवं रक्त की अति आवश्यकता की जानकारी मिलने पर पेशे से पारा शिक्षक सह पलामू प्रमंडल के सामाजिक कार्यकर्ता धीरज मिश्रा के साथ इनके द्वारा चलाये जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सामाजिक संस्था "इंसानियत का रिश्ता" एवं "रक्तदान महादान जागरूकता अभियान" टीम के सहयोगी सदस्य सह परशुराम सेना के झारखंड प्रदेश प्रभारी अभिषेक तिवारी ने डालटनगंज ब्लड बैंक पहुँच कर अपना ओ पॉजिटिव रक्त दान कियाविज्ञापन
रक्तदान के अवसर पर उपस्थित विभिन्न प्रकार के सामाजिक धार्मिक संग़ठनो से जुड़ कर उनके सदस्यों को रक्तदान करने के लिए जागरूक औऱ प्रोत्साहित करते हुए रक्तदान करवाकर रक्त के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने का कार्य कर रहे पलामू प्रमंडल में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता धीरज मिश्रा ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है , रक्तदान जीवनदान के समान है
धीरज ने पलामू प्रमंडल के तमाम राजनीतिक, सामाजिक ,धार्मिक, व्यवसायिक संगठनों से रक्तदान करने के लिए अपील करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर आयोजित कर अपने लोगो से रक्तदान करवाया जाय ताकि पलामू गढ़वा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती रक्त के जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जान बचाया जा सके
परशुराम सेना के प्रदेश प्रभारी अभिषेक तिवारी ने कहा रक्तदान करने के बाद कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है , परशुराम सेना झारखंड प्रदेश संगठन के सदस्यों द्वारा रक्तदान कर जरूरत मंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता रहा है, जल्द ही संग़ठन के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर सदस्यों द्वारा रक्तदान कराया जायेगा.
Comments
Post a Comment