पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को बी निगेटिव रक्त समूह 6 ग्राम हीमोग्लोबिन की मात्रा होने एवं डाल्टनगंज ब्लड बैंक में बी निगेटिव रक्त उपलब्ध नही हो पाने और डाल्टनगंज में ब्लड नही मिल पाने की जानकारी प्राप्त होने पर पिछले आठ वर्षों से पेशे से पारा शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता पलामू गढ़वा समेत राजधानी राँची में रक्तदान के क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाकर शिविर के माध्यम से साथ ही ब्लड बैंक में रक्तदान करवा कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे धीरज मिश्रा ने अपने रक्तदान महादान टीम के सदस्य गढ़वा जिला मंझिआंव प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोपालपुर निवासी मीनू दुबे से जिनका ब्लड ग्रुप बी निगेटिव जो कि रेयर ग्रुप है , रक्तदान करने का आग्रह किया , मीनू दुबे ने तत्काल गढ़वा ब्लड बैंक पहुँच कर अपना रक्तदान किया । ततपश्चात मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती सिंदुरिया की महिला को रक्त चढ़ाकर जान बचाई जा सकी
धीरज मिश्रा ने बताया कि बहुत ही अफसोस की बात है कि डाल्टनगंज सदर अस्पताल में भर्ती महिला को रक्त की आवश्यकता होने पर पलामू जिला से रक्त उपलब्ध नहीं कराया जा सका , समय रहते अगर महिला मरीज को रक्त उपलब्ध नहीं कराया जाता तो मरीज की जान को खतरा साबित होता । मरीज की हालत नाजुक होते जा रही थी इस परिस्थिति में ब्लड उपलब्ध कराना बहुत ही जरूरी था
धीरज मिश्रा ने पलामू गढ़वा लातेहार के सभी राजनीतिक, सामाजिक ,धार्मिक, व्यवसायिक संगठनों से रक्तदान करने को लेकर सादर अनुरोध किया है कि रक्तदान शिविर आयोजित कर अपने लोगो से रक्तदान करवाया जाय ताकि पलामू गढ़वा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती रक्त के जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जान बचाया जा सकेविज्ञापन
रक्तदान करना पुण्य का कार्य है , रक्तदान जीवनदान के समान है , रक्तदान करने से शरीर मे नए रक्त के निर्माण से शरीर मे नई ऊर्जा नई स्फूर्ति का निर्माण होता है, एक रक्तदाता साल म चार बार तीन महीने में एक बार अपना रक्तदान कर सकते हैं,खाली पेट रक्तदान नही करना चाहिए , खाना खाने के बाद ही रक्तदान करना चाहिए , रक्तदान करने रक्तदान करने को लेकर लोग अब भी जागरूक नही हैं , ज्यादातर मामलों में लोग अपना रक्त नही देना चाहते , जिस काऱण से मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है
मालूम हो कि पिछले 8 वर्षों से धीरज मिश्रा रक्तदान जागरूकता अभियान के माध्यम से गढ़वा पलामू समेत राँची में रक्त के जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करते रहे हैं
Comments
Post a Comment