पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय में हेल्थ कैंप सह ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन
पालम समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय में हेल्थ कैंप सह ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।सहायक समाहर्ता सह नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के पहल पर लगाये गये इस कैंप में कुल 107 लोगों की चिकित्सा जांच की गयी.जिसमें लोगों का टाइफाइड,वायरल फीवर,शुगर बीपी एवं खून की जांच की गयी.वहीं हेल्थ कैंप में आये लोगों के बीच कुछ आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया.
ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 12 लोगों ने किया रक्तदान
हेल्थ कैम्प सह ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 12 लोगों ने रक्त दान किया. मौके पर सहायक समाहर्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं ऐसे में हम सभी को समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए खुलकर रक्तदान करनी चाहिए.मौके पर आये लोगों का कोरोना का जांच भी किया गया जिसमें कुल 56 लोगों की जांच की गयी जिसमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाये गये.वहीं 20 से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया गया.विज्ञापन
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
कैम्प में प्रखंड में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित किया गया.प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी राजीव रंजन एवं सहायक समाहर्ता ने संयुक्त रूप से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया.सहायक समाहर्ता ने सभी को इस महामारी में अपना योगदान देने हेतु धन्यवाद दिया.मौके पर उपरोक्त के अलावे मेडिकल ऑफिसर,एएनएम लैब टेक्नीशियन व अन्य उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment