पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
करें रक्तदान दें जीवनदान
रक्त के जरूरतमन्द मरीजों के परिजनों को भी करना चाहिए रक्तदान
आपका किया हुआ रक्तदान बचाता है अपनों की जान
पलामू प्रमंडल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिए रक्त के जरूरतमन्द मरीजों के परिजनों को रक्तदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ....विज्ञापन
जिससे कि मरीज के परिजनों द्वारा रक्तदान करने के प्रति असमंजस की परिस्थिति न रहे , रक्तदान करने से सेहत पर कोई नकारात्मक असर नही पड़ता है , बल्कि नए रक्त के निर्माण से नई ऊर्जा नई स्फूर्ति का निर्माण होता है, अक्सर यह देखने मे आता है कि रक्त के जरूरतमंद मरीज के परिजनों द्वारा अपना रक्त दान न करके अन्य लोगों से रक्त दान करने का अपील किया जाता है इस दौरान मरीज को नाहक ही शारिरिक मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
रक्त का निर्माण फैक्ट्री में नही होता है , इसलिए इंसान को इंसान का मददगार बनना चाहिए ।
रक्तदान कर लोगों के लिए मददगार बनें
निवेदक
धीरज मिश्रा
सामाजिक कार्यकर्ता
संचालक
इंसानियत का रिश्ता
रक्तदान महादान जागरूकता अभियान
Comments
Post a Comment