पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
टीम प्रन्यास हेल्थ केयर सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण लगातार आगामी 10 अप्रैल को कांके रोड, सूचना भवन के पास स्थित ऑड्रे हाउस में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर हेतु की गई तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। यह मेघा रक्तदान शिविर रांची नगर निगम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।
ऑड्रे हाउस का निरीक्षण कर वहां की सारी प्लानिंग कर ली गई है।
रांची के सभी वरीय प्रशासनिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व से मुलाकात कर उनके द्वारा इस कैंप के लिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया जा रहा है।
पूरे शहर में इस कैंप के लिए बैनर और पोस्टर लगाने के स्थान चिन्हित कर उसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
सभी सहायक संस्थाओं से सहयोग की रूपरेखा बना ली गई है एवं उस हिसाब से सभी संस्थाओं को सूचित कर दिया गया है।
टीम प्रन्यास एवं सहयोगी फोन कॉल मीटिंग और सोशल मीडिया के द्वारा पूरे रांची शहर को रक्तदान के फायदे बताते हुए उन्हें इस मेगा कैंप में रक्तदान करने को प्रेरित कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री, सिविल सर्जन, मेयर, कृषि मंत्री, आदि विभिन्न लोग अपने स्तर पर सरकारी सहयोग के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे चुके हैं।
इस मेगा रक्तदान शिविर के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क इन लोगो से संपर्क किया जा सकता है।
डॉ चंद्र भूषण 8400588990
सुजीत तिवारी 7004417314
रश्मि पिंगुआ 9835542671
अभिषेक कुमार 9471710726
डॉ पूजा सिन्हा 8210427678
Comments
Post a Comment