पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
प्रदेश संरक्षक सोनू नामधारी हैं आईआरबी टीम के आदर्श, उम्र से अधिक बार किया है रक्तदान
सेवा का दूसरा नाम बन चुका इंडियन रोटी बैंक समाजिक सरोकार निभाता नजर आ रहा है। पड़ोसी जिला गढ़वा के 80 वर्षीय बुजुर्ग को जीवनदान हेतु इंडियन रोटी बैंक के सदस्य राकेश कुमार ने रक्तदान किया। जब आईआरबी फेम दीपक तिवारी को हर्निया से पिड़ित कांडी के हरिहरपुर रपुरा निवासी अस्सी वर्षीय संतू सिंह को मदद करने की सूचना परिजनों ने दी। जिसके बाद पलामू में उम्र से अधिक बार रक्तदान का रिकॉर्ड कायम कर चुके आईआरबी के प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी के निर्देश पर स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी के नेतृत्व में इंडियन रोटी बैंक की पलामू ईकाई रक्तदान के लिए तैयार हो गई। हालांकि अब तक दो यूनिट खून मिल चुके संतू सिंह को आवश्यकता पड़ने पर और मदद का भरोसा दिया गया।विज्ञापन
16 साल की उम्र से अपनी मामी को खून दान कर जीवन रक्षा में भूमिका निभाने वाले प्रदेश संरक्षक ने रक्तदान को महादान का संज्ञा दिया। 45 साल की उम्र में 47 बार रक्तदान कर चुके सोनू नामधारी ने बताया कि रक्तदान करने से रक्त प्रवाह जहां तेज होती है, वहीं छोटी-मोटी बिमारीयां भी नष्ट होती है। रक्तदान का लाभ अपने शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा दूसरे को जान बचाना भी है। जिसके लिए इंडियन रोटी बैंक टीम में सदस्यों का उत्साह काबिले-तारीफ है। वहीं इंडियन रोटी बैंक के स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी ने बतलाया कि सेवा का मतलब ही है कि हर जरूरतमंद के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जाए। हमारे आदर्श सोनू सिंह नामधारी हैं, जिनका परिवार हर वर्ष रक्तदान करता है, एवं लोगों को प्रेरित भी करता है। राकेश, परवेज, मनीष, अनुज, रंजीत, श्याम जी जैसे युवाओं के बदौलत इंडियन रोटी बैंक मानवता के लिए कार्य करती रहेगी। इंडियन रोटी बैंक रक्तदान मुहिम समेत इंसानियत को बचाने की हरेक कोशिश में मदद के लिए खड़ा रहता है। प्रवक्ता यशवंत तिवारी अधिवक्ता, वाइस स्टेट कॉर्डिनेटर परवेज अख्तर, डोनर श्यामजी नामधारी, राजू सोनी समेत इंडियन रोटी बैंक सदस्य मौजूद थे।
Comments
Post a Comment