पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पंचायत से लेकर राज्य स्तर पर चलेगा कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अभियान
मेदिनीनगर शहर के रेडमा स्थित सत्कार भवन परिसर में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड का पलामू प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री सह झारखंड प्रभारी राम सेवक सिंह ,जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, प्रवीण सिंह, झारखंड प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी,हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व जदयू प्रत्याशी आदित्य कुमार चंदेल,पार्टी के जिला अध्यक्ष राज नारायण पटेल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओ ने संयुक्त रुप से दिप्रज्वलित कर किया। मौक़े पर बिहार सरकार के पूर्वसमाज कल्याण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओ का सही आकलन किया जा रहा है। संगठन में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओ को अहम योगदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जदयू पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठन का विस्तार करते हुए झारखंड में पार्टी को मजबूत करने की कार्य करेगी। मौके पर झारखंड प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी या संगठन का रीढ़ होते हैं।जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए एक अभियान चलाकर कार्यकर्ताओ को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। मौके पर हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व जदयू प्रत्याशी आदित्य कुमार चंदेल ने कहा कि बिहार प्रदेश में जिस प्रकार नितीश कुमार की नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है उसी प्रकार झारखंड प्रदेश में भी एक बेहतर सरकार की जरूरत है। तभी झारखंड प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि पार्टी हित के लिए सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन विस्तार के साथ-साथ पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करने की जरूरत है। मौके पर जदयू प्रदेश महासचिव आरके मंडल,पूर्व प्रत्याशी ब्रम्हदेव प्रसाद,मुन्ना चन्द्रवंशी,प्रदीप कुमार,सूचित कुमार,अनूप कुमार,राजू,सुजीत,अजित चंदेल सहित सैकड़ों जदयू महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment