पलामू समाचार केन्द्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 आईआरबी के अभिनव प्रयास से डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे ग्रामीण बच्चे --------- सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था इंडियन रोटी बैंक (आईआरबी) ने अपने सेवा के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उड़ान एजुकेशन के तहत संचालित नि:शुल्क डिजिटल क्लास के नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने का संकल्प जक बार फिर दोहराया गया। कार्यक्रम में आईआरबी के दिल्ली प्रदेश संरक्षक देवेश तिवारी, झारखंड प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी, संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक-सह- ‘माटी के लाल’ अविनाश देव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह-संयोजक दीपक तिवारी एवं नि:शुल्क डिजिटल क्लास की संचालिका दुर्गा तिवारी ने मुख्य अतिथि देवेश तिवारी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
पांकी के नौडीहा पंचायत में आवास योजना के लाभुकों से पंचायत सचिव एवं स्वयंसेवक कर रहे अवैध उगाही, आवास योजना के किस्त भुगतान का बहाना बनाकर वसूले जा रहे 5000 रुपए
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पांकी प्रखंड के नौडीहा पंचायत में इन दिनों स्वयंसेवक रंजीत प्रसाद एवं पंचायत सचिव अमरेश राम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से हजारों रुपए की ठगी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वयंसेवक एवं पंचायत सचिव दोनों मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के घर घर जाकर किस्त की राशि डलवाने का बहाना बनाने के साथ डरा धमकाकर व फोटो खींचने के एवज में हजारों रुपए की ठगी कर ले रहे हैं.
मौके पर मौजूद उलगाडा गांव निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक गनौरी भुईया ने बताया कि आवास के निर्माण के पूर्व ही पंचायत सेवक व स्वयंसेवक को ₹1000 दिए थे बावजूद उन लोगों के द्वारा फिर ₹3000 की मांग की जा रही है,
वहीं गांव के ही संभू भुइया ने बताया कि आवास योजना में पंचायत सेवक एवं स्वयंसेवक के द्वारा ₹3000 से ₹5000 तक की मांग की जा रही है पूर्व में हजार रुपया लेने के बावजूद 3000 की मांग फिर की जा रही है यही नहीं दोनों लोगों के द्वारा जब भी आवास का फोटो खींचा जाता है उसी वक्त हजार रुपए लिए जाते हैं, प्रदीप भुइयां ने बताया कि पंचायत सेवक व स्वयंसेवक मिलकर 2000 रुपए लिए हैं बावजूद और रुपए की मांग की जा रही है, मौके पर मौजूद रामअवतार भुइयां ने बताया कि उनकी पत्नी का आवास योजना में नाम है पंचायत सेवक के द्वारा ₹5000 की मांग की जा रही है जबकि जियो टैगिंग के समय ₹1000 उन्होंने स्वयंसेवक को दिए थे।
वहीं भुक्तभोगी सुनीता देवी ने बताया कि पंचायत सेवक ने उनसे ₹500 लिए जिसके बाद स्वयंसेवक ने भी ₹500 लिए, अब किस्त की राशि डलवाने के एवज में ₹2000 की मांग दोनों कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव एवं स्वयं सेवक के द्वारा पूरे पंचायत के आवास योजना के लाभुकों से इसी तरह वसूली की गई है यदि इस मामले की गहनता से जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की गुहार लगाई जाएगी.
इस विषय पर पाकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है यदि मामले की लिखित शिकायत मिलती है तो उचित कार्यवाई की जाएगी।
इस संबंध में पाकी विधायक प्रतिनिधि प्रसिद्ध सिंह ने बताया कि पाकी प्रखंड के कई गांव के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की है, भोले-भाले ग्रामीणों से ठगी करने वाले पंचायत कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा, शीघ्र ही उन पर कार्यवाई करवाई जाएगी।
Comments
Post a Comment