पलामू समाचार केन्द्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 आईआरबी के अभिनव प्रयास से डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे ग्रामीण बच्चे --------- सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था इंडियन रोटी बैंक (आईआरबी) ने अपने सेवा के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उड़ान एजुकेशन के तहत संचालित नि:शुल्क डिजिटल क्लास के नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने का संकल्प जक बार फिर दोहराया गया। कार्यक्रम में आईआरबी के दिल्ली प्रदेश संरक्षक देवेश तिवारी, झारखंड प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी, संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक-सह- ‘माटी के लाल’ अविनाश देव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह-संयोजक दीपक तिवारी एवं नि:शुल्क डिजिटल क्लास की संचालिका दुर्गा तिवारी ने मुख्य अतिथि देवेश तिवारी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू।*
*(मीडिया कोषांग)*
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या 23/04-2024*
*17 अप्रैल 2024*
*मेदिनीनगर (पलामू)*
*===========================*
*25 अप्रैल तक होगा नामांकन,26 को नामांकन की संवीक्षा,29 अप्रैल तक लिया जा सकेगा नाम वापस*
पलामू संसदीय क्षेत्र के चुनाव का नामांकन गुरुवार से शुरू हो जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर नामांकन से संबंधित तैयारी पूरी कर ली गयी है और अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी गुरुवार से शुरू हो जाएगा।समाहरणालय परिसर स्थित पलामू लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन के समक्ष प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया जाएगा।निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों की तीन गाड़ियों के प्रवेश के अनुमति होगी,वहीं निर्वाची पदाधिकारी के नाम निर्देशन कक्षा में उम्मीदवार सहित पांच व्यक्ति अंदर जा सकते हैं।नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी वहीं 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी इसी क्रम में यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहे तो 29 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है।
*पलामू लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय होगा सीसीटीवी से लैस,समाहरणालय के विभिन्न प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त*
18 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर पलामू लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय के अंदर व निकास द्वार पर सीसीटीवी लगाया गया है।इसी तरह नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।इसी तरह नामांकन के दौरान विधि- व्यवस्था के संधारण को लेकर समाहरणालय के विभिन्न प्रवेश द्वार पर कुल छः दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है उनके साथ पुलिस बल को भी टैग किया गया है।
*============================*
*जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-228008 तथा 9065016304*
*================*
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment