Skip to main content

इंडियन रोटी बैंक के 10 वर्ष पूरे, नि:शुल्क डिजिटल क्लास को मिला नया स्वरूप ,सेवा के दशक का उत्सव: आईआरबी ने डिजिटल शिक्षा अभियान को दी नई उड़ान,इंडियन रोटी बैंक ने रचा नया कीर्तिमान

पलामू समाचार केन्द्र  प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड  दीपक तिवारी  +917979886793 आईआरबी के अभिनव प्रयास से डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे ग्रामीण बच्चे ---------  सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था इंडियन रोटी बैंक (आईआरबी) ने अपने सेवा के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उड़ान एजुकेशन के तहत संचालित नि:शुल्क डिजिटल क्लास के नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने का संकल्प जक बार फिर दोहराया गया। कार्यक्रम में आईआरबी के दिल्ली प्रदेश संरक्षक देवेश तिवारी, झारखंड प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी, संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक-सह- ‘माटी के लाल’ अविनाश देव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह-संयोजक दीपक तिवारी एवं नि:शुल्क डिजिटल क्लास की संचालिका दुर्गा तिवारी ने मुख्य अतिथि देवेश तिवारी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...

बिजली की समस्या से परेशान हैं यहां के लोग

संवाददाता- विवेक चौबे
मो. 8789220943


गढ़वा : भीष्ण गर्मी कैसे बर्दास्त होगी, यह चिंतनीय विषय है। पता नहीं बिजली रानी कहाँ गुल खिला रही है। भीष्ण गर्मी की संकट झेल रहे लोगों की जुबान पर केवल एकही वाक्य आ रहा है "बिजली रानी हुई स्यानी, किसी के घर आने में कर रही है आनाकानी। जी हां, यह समस्या है जिले के कांडी प्रखण्ड की। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन अहले सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। यदि कभी आई भी तो न मालूम कब चली जाती है। भीष्ण गर्मी को लोग कैसे झेलें, यह एक बड़ी समस्या उतपन्न हो गई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई पदाधिकारी, कोई समाजसेवी व कोई जनप्रतिनिधि अपना कदम आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। वहीं जब चुनाव का समय निकट आने लगता है तो न मालूम किस बिल से चींटियों की भांति नेताओं का आगमन प्रत्येक गांवों के हर गलियों में होने लगता है। कोई अपने आप को समाजसेवी तो कोई अपने आप को सच्चे व अच्छे नेता कहते नहीं थकते। भीष्ण गर्मी में बिजली की संकट से जूझ रही जनता त्राहिमाम कर रही है। किसान की तो कमर ही टूट गई है, जिन्होंने अपनी खेतों में साग-सब्जी, फल-फूल आदि फसल की बोआई किए हैं, वह भी चौपट हो रही है। किसानों का जीवन तो कृषि पर ही आधारित है, क्योंकि उनके परिवार में किसी की नौकरी नहीं है। न ही कोई सरकारी पैसे उनके घर में आ रहे हैं, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके। कई लोग तो बिजली की समस्या के कारण पानी पीने से भी वंचित हैं। लोग ढूंढ रहे हैं वैसे समाजसेवी व अपने आप को नेता बताने वालों को, जो केवल चुनाव के समय राजनीतिक मंच पर केवल झूठ की भाषणों का बौछार कर देते हैं। सभी समाजसेवी व जनप्रतिनिधि यह कहते हैं कि बिजली, पानी, सड़क आदि सुविधाएं तो हमने ही उपलब्ध करवाया है। यह सोचनीय तथ्य ही है कि किसने उपलब्ध करवाया, किन्तु जो वर्तमान समय में बिजली व पानी की समस्या से बढ़ती भीष्ण गर्मी में लोग परेशान हैं, उन्हें कब निजात मिलेगी। इससे स्पष्ट होता है कि श्रेय लेने वाले कई झूठे लोग हैं। वर्तमान समय में जनता को इन सभी समस्याओं से परेशान होकर अपने बदन से पसीने छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है, किन्तु चुनावी गलियारों में बेमतलब भौंकने वाले नेता को अपनी आंखों से आंसू बहाने को मजबूर होना पड़ेगा, चुकी जनता सब कुछ समझ चुकी है कि मतदान का क्या मतलब है और अपना बहुमूल्य मत किसे दान करना चाहिए।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

पलामू में साइबर ठगों का बढ़ता जाल, डीसी के बाद पत्रकार की फर्जी आईडी बनाकर मांगे जा रहे पैसे

पलामू समाचार केन्द्र  प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड  धर्मेंद्र सिंह  7979886793 पलामू जिले में साइबर ठगों का नेटवर्क लगातार सक्रिय होता जा रहा है। हाल ही में पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया था। अब इसी तरह की घटना में स्थानीय पत्रकार दीपक तिवारी की तस्वीर का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है और उनके नाम पर लोगों से आर्थिक मदद एवं पैसे की मांग की जा रही है। इस घटना ने न केवल आम लोगों बल्कि जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की डिजिटल सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि साइबर अपराधी अब चुनिंदा और पहचान वाले लोगों को निशाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से पैसे मांगने पर बिना सत्यापन के राशि नहीं भेजनी चाहिए तथा संदिग्ध प्रोफाइल की तत्काल शिकायत संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर पुलिस से करनी चाहिए। पलामू में डीसी से लेक...

स्वीकृत योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों में स्वीकृत विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य करते हुए उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण यदि कार्य प्रभावित हुआ है तो अब उसमें तेजी लाएं तथा योजनाओं को पूर्ण करने की बात कही। इसके अलावे उपायुक्त ने विभिन्न विभागों,भवन प्रमंडल,भूमि संरक्षण, कृषि विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, जल पथ प्रमंडल समेत अन्य विभाग के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को 15 जून 2021 को संपन्न जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) पलामू की बैठक में उठाए गये बिदुओं पर भी कार्य करने की ...

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

रांची–लोहरदगा रेल सेवा फिर से शुरू, लोहरदगा–टोरी मार्ग पर भी सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र सिंह मो- 8340727986 रांची: लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भीषण गर्मी की चपेट में पलामू, तापमान पहुंचा 44 के पार

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू: जिले में भीषण गर्मी ने अपनी दस्तक दे दिया है. 21 अप्रैल को पलामू के इलाके का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. 2025 में पलामू के इलाके में सोमवार को सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है. झारखंड के पलामू और गढ़वा में संयुक्त रूप से सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. पलामू के इलाके में 21 अप्रैल को 43 डिग्री तापमान रहा था. रविवार को 44 डिग्री, वहीं सोमवार को भी लगातार 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. दरअसल पलामू का इलाका रेन शैडो एरिया माना जाता है. पलामू और गढ़वा का इलाका भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है. 2023 में तीन मौकों पर पलामू में देश में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था. 2024 में पलामू के इलाके में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से 32 बंदरों की मौत हुई थी. जबकि इसी दौरान बड़ी संख्या में चमगादड़ों की भी मौत हुई थी. पलामू के इलाके में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है. रविवार और सोमवार को भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का...

पलामू लोकसभा के लिये गुरुवार से होगा नामांकन,प्रशासनिक तैयारी पूरी

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 *सूचना भवन,पलामू*  *जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू।*  *(मीडिया कोषांग)*    *प्रेस विज्ञप्ति संख्या 23/04-2024*    *17 अप्रैल 2024*    *मेदिनीनगर (पलामू)* *===========================*  *25 अप्रैल तक होगा नामांकन,26 को नामांकन की संवीक्षा,29 अप्रैल तक लिया जा सकेगा नाम वापस*  पलामू संसदीय क्षेत्र के चुनाव का नामांकन गुरुवार से शुरू हो जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर नामांकन से संबंधित तैयारी पूरी कर ली गयी है और अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी गुरुवार से शुरू हो जाएगा।समाहरणालय परिसर स्थित पलामू लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन के समक्ष प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया जाएगा।निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों की तीन गाड़ियों के प्रवेश के अनुमति होगी,वहीं निर्वाची पदाधिकारी के नाम निर्देशन कक्षा में उम्मीदवार सहित पांच व्यक्ति अंदर जा सकते हैं।नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक...

पांकी के नौडीहा पंचायत में आवास योजना के लाभुकों से पंचायत सचिव एवं स्वयंसेवक कर रहे अवैध उगाही, आवास योजना के किस्त भुगतान का बहाना बनाकर वसूले जा रहे 5000 रुपए

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पांकी प्रखंड के नौडीहा पंचायत में इन दिनों स्वयंसेवक रंजीत प्रसाद एवं पंचायत सचिव अमरेश राम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से हजारों रुपए की ठगी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वयंसेवक एवं पंचायत सचिव दोनों मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के घर घर जाकर किस्त की राशि डलवाने का बहाना बनाने के साथ डरा धमकाकर  व फोटो खींचने के एवज में  हजारों रुपए की ठगी कर ले रहे हैं. मौके पर मौजूद उलगाडा गांव निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक गनौरी भुईया  ने बताया कि आवास के निर्माण के पूर्व ही पंचायत सेवक व स्वयंसेवक को ₹1000 दिए थे बावजूद उन लोगों के द्वारा फिर ₹3000 की मांग की जा रही है, वहीं गांव के ही संभू भुइया ने बताया कि आवास योजना में पंचायत सेवक एवं स्वयंसेवक के द्वारा ₹3000 से ₹5000 तक की मांग की जा रही है पूर्व में हजार रुपया लेने के बावजूद 3000 की मांग फिर की जा रही है यही नहीं दोनों लोगों के द्वारा जब भी आवास का  फोटो खींचा जाता है उसी वक्त हजार रुपए लि...

भाजपा के कार्यों पर मिली है यह ऐतिहासिक जीत- लवली गुप्ता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा चार प्रदेशों में इतिहासिक जीत दर्ज की है।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जीत का सबसे बड़ा श्रेय जाता है योगी और मोदी जी के महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच जिसके कारण आज महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। विज्ञापन मोदी जी और योगी जी के कार्य के प्रति जनता में बहुत बड़ा उत्साह था। समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा। समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक अपनी विकास की किरणों को पहुंचाने का कार्य किया। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति लोगों में बहुत ही विश्वास और आस्था है उनके नेतृत्व पर देश की पूरी जनता विश्वास करती है। इसी का यह परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश' उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में इतिहासिक जीत दर्ज हुआ है।